- NainitalTimes
नैनीताल में सीएम धामी के विरोधियों को उठा ले गयी पुलिस..

नैनीताल ::- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन भड़के कांग्रेसी नेताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
बुधवार कों मुखयमंत्री के आने पर तल्लीताल टांट पर युवा कांग्रेसी नेताओं ने में काफी आक्रोश देखने को मिला। युवाओ का कहना था कि भाजपा सरकार ने अभी तक अपना कोई वादा नही निभाया है और तीन मुख्यमंत्री बदल जाने के बावजूद भी युवा बेरोजगार घूम रहा है। मंहगाई असमान छू रही है, कच्चे तेल के साथ पेट्रोल डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क में जमकर नरेवाजी की जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको पुलिस वाहन पर जबरदस्ती ग्रिफ्तारी करनी पड़ी।
कांग्रेस कार्यकर्त्ता सूरज पांडे ने सरकार के खिलाफ सीधा निशाना साधा कहा की बीजेपी की सरकार की पूरे 5 साल पूरे होने जा रहें है सरकार ने बार बार जनता को परेशान किया है, राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा पलायन को लेकर सरकार ने कोई भी कदम नही उठाये हैं।
विरोध प्रदर्शन करने वालो में पूर्व विधायक सरिता आर्य, खष्टी बिष्ट, संजय कुमार, सुभम बिष्ट, राजीव टांक, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फत्याल , गोविन्द रौतेला, आकाश दीप आदि मौजूद रहें।।