- NainitalTimes
छह अक्टूबर से शर्ट डाउन आंदोलन
बिलजी कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
मांगे पूरी न होने पर 6 अक्टूबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल: ऊर्जा विद्युत अधिकारी संयुक्त संघ मोर्चा के बैनर तले बिजली कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे नही मानी गई तो छह अक्टूबर से शर्ट डाउन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
नगर पालिका स्थित कार्यालय के समीप कर्मकारी एकत्र हो गए और मांगो को लेकर सरकार के अनदेखी पर नारेबाजी शुरू करदी। इस दौरान कर्मकारी नेताओं ने कहा कि साल पिछले चार साल से कर्मकारी ऊर्जा के तीनो निगमों के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शासन से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी पुकार सुनी नही जा सकी है। वेतन विसंगति, संविदा कार्मिकों को रेगुलर किये जाने समेत पेंशन को लेकर मांग करते आ रहे हैं। मगर आज तक उनकी मांगें पूरी नही की जा सकी हैं। जिस कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष है। मजबूरन कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अब नॉबत तीब्र आंदोलन की आ गई है। जिसके चलते छह अक्टूबर से शर्ट डाउन शुरू कर दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रभु नाथ सिंह, उमेश मेहता, रुबीना खान, हरीश भट्ट, मो फारूक, सुरेश, सुनील रावत, विक्रम रावत व विनोद साही समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।