- NainitalTimes
भाजपा सरकार से लोग नाराज, केंद्रीय मंत्री को करना पड़ा विरोध का सामना

नैनीताल : केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट आज नैनीताल के बलियानाले में हो रहे भीषण भूस्खलन आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्हें यहां स्थानीय लोगों के विरोध का और नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगो का कहना है वर्षों से क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का दंश यहां के लोगों को झेलना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक क्षेत्र का कोई स्थायी समाधान नही हुआ। और न ही अभी तक खतरे की जद में रह रहे परिवारों को विस्थापित किया गया।
वही मौके पर पहुचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा ये हमेशा की समस्या है जिसका वैज्ञानिकों से मिलकर स्थायी समाधान निकालने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को नैनीताल के आसपास विस्थापित किया जाएगा। ताकि आपदा प्रभावित लोगों को बचाया जा सके।
हरक सिंह रावत को लेकर बोले मंत्री
हरक सिंह रावत के चुनाव न लड़ने के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा उन्हें कुछ पता नही है हरक सिंह पहले भी भाजपा में रहे राजनीति में कोई कही भी जा सकता हरक सिंह रावत उनके अच्छे मित्र है इसपर बोलना उचित नही होगा।