- NainitalTimes
कांग्रेस प्रतियाशी संजीव आर्य की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब...

नैनीताल :: उत्तराखंड में पांचवे विधानसभा सभा का शोर आज थम जायेगा। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वही शनिवार को नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रतियाशी संजीव आर्य की जनसभा में संजीव को सुनने के लिए हज़ारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
नगर के पंत पार्क में जन सभा को संबोधित करते हुए संजीव आर्य ने भाजपा के ऊपर हल्ला बोलते हुए कहा डबल इंजन की सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने काम किया है। वही भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगारी ओर धकेलना का काम कर रही है। पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है।
महंगाई रोकने के लिए भाजपा ने कोई काम नही किया है।
आर्य ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद रसोई गैस के दाम 500 रुपए तक लाए जाएंगे। साथ महंगाई व रोजगार के लिए नई रणनीति के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड मुक्त भाजपा का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, कुंदन सिंह बिष्ट, सपना बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, मंटू जोशी, सोनू बिष्ट, विकास जोशी, व दर्जनों कार्यकर्ता समेत हज़ारो लोग मौजूद थे।