- NainitalTimes
नैनीताल में जनजीवन अस्त व्यस्त, बिजली - पानी की आपूर्ति ठप, सड़के जाम
और मौसम विभाग ने अभी ओर आधा फिट बर्फ पड़ने की जताई संभावना

नैनीताल : सरोवर नगरी में गुरुवार की सुबह से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली पानी की सेवा ठप पड़ी है। शहर की सभी सड़के जाम पड़ी है। मौसम विभाग ने अभी आधा फिट ओर बर्फ बड़ी की संभावना जताई है। नगर में पिछले 36 घंटे से बिजली गुल है। जिससे पानी की आपूर्ति ठीक से नही हो रही है। बिजली व पानी की वजह से स्थानीय लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दे कि नगर के ऊपरी क्षेत्रों में लगभग तीन फिट से अधिक बर्फबारी हो गयी है। बाज़ार क्षेत्र में छः इंच से अधिक हिमपात हुआ है। लगभग 15 साल पहले इतनी बर्फ़बारी देखने को मिली है। वही लोग हीटर के सहारे ठंड से राहत पाने वाले बिजली का इंतजार कर रहे हैं। मगर बिजली आने की फिलहाल संभावना कम ही नजर आ रही है। कई स्थानों में पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों में लटकी हुई हैं।
आपको बता दें कि उधर बर्फ के देखने के लिए पर्यटक नगर में पहुंचने को बेताब है। कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए पुलिस पर्यटकों को काठगोदाम व ज्योलिकोट में रोक रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें