- NainitalTimes
भाजपा छोड़कर कांग्रेस की ली सदस्यता....
Updated: Jan 25
मंडल बेतालघाट के दर्जनों पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा काग्रेस का हाथ

नैनीताल :: बेतालघाट में आज कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर बेतालघाट मिनी स्टेडियम के हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी एवं पार्टी प्रत्याशी संजीव आर्या की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्तावो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों की उपस्थिति से गदगद जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव आयोग की गाईड लाईन का पालन करते हुवे घर घर जाकर डबल इंजन के सरकार कि विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी व जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए कमर कस ले। पार्टी कार्यकर्ताओं के दम खम पर नैनीताल विधानसभा में काग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी बनायेगी।
काग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने कहा कि भाजपा की दलित, विकास व जन विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर उन्हें काग्रेस पार्टी में सामिल होना पड़ा। घर वापसी कर वह काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। नैनीताल विधानसभा के अवशेष कार्यों को वह अगले कार्यकाल में अमलीजामा पहनायेंगे। उन्होंने कार्यकर्तावो से अनुरोध किया कि मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने हेतु जन जागृति फैलाये जिससे पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके। इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश सदस्य मंजू पन्त , जिला कार्यकारिणी सदस्य माया बोहरा व सीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अम्बा दरमाल, मंडल संयोजक इन्द्र सिंह बोहरा, मंडल मंन्त्री धना देवी,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नितिन आर्या , जिला पंचायत सदस्य गरमपानी अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एन के आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर जोशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत मंजू तिवारी, प्रदीप पन्त, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शेर सिंह, प्रधान विनकोट केवल जैड़ा, दिपक पडियार, गणेश तिवारी, गणेश पाण्डे, पूर्व प्रधान बाली राम व बची राम, कुलदीप कुमार आदि दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्तावो ने काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
ADVERTISMENT

